पीएम किसान स्टेटस · अपडेट 3 नवंबर 2026

PM Kisan Status: पीएम किसान स्टेटस चेक करें (बेनिफिशियरी स्टेटस और अगली किस्त)

PM Kisan Status चेक करने के लिए pmkisan.gov.in के Farmers Corner में Know Your Status खोलें। अपना पंजीकरण नंबर और captcha भरें, Get OTP दबाएँ और पंजीकृत मोबाइल पर आया OTP डालें। पुराना बेनिफिशियरी स्टेटस पेज अब पोर्टल पर नहीं खुलता।

यह सरकारी वेबसाइट नहीं है। यह स्वतंत्र गाइड है और आपका रिकॉर्ड नहीं देख सकती। आधार, OTP, मोबाइल या बैंक की जानकारी इस वेबसाइट पर न भरें। स्टेटस केवल pmkisan.gov.in पर देखें।

कंप्यूटर पर Know Your Status का पेज, Enter Registration No. वाली पंक्ति लाल घेरे में
pmkisan.gov.in का असली Know Your Status पेज, 1 नवंबर 2026 को लिया गया।

● ताज़ा किस्त की स्थिति · 2 नवंबर 2026 तक

24वीं किस्त

30 अक्टूबर 2026

पीआईबी और पोर्टल के अनुसार जारी

पोर्टल के होम पेज की लाल पंक्ति (2 नवंबर 2026) कहती है कि किस्त जारी हो गई। सूची के पहले कार्ड में तब भी APR-JUL 2026-27 था। अगली (25वीं) किस्त की तारीख किसी स्रोत में घोषित नहीं मिली।

Rs 6,000

सालाना, तीन किस्तों में

Rs 2,000

एक किस्त में

30 अक्टूबर 2026

24वीं किस्त जारी

pmkisan.gov.in

असली पोर्टल

स्थान: बनासकांठा, गुजरात · स्रोत: पीआईबी, 30 अक्टूबर 2026, और पोर्टल का होम पेज

पिछली किस्त: 23वीं किस्त, 20 जून 2026, तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल)

स्टेटस देखें

Know Your Status के चरण

24वीं किस्त

तारीख, रकम और स्टेटस

e-KYC कैसे करें

अब ऐप में चेहरे से

पैसा नहीं आया

सात बातें जाँचें